संवाददाता- बदलापुर, वडवली परिसर के एक दुकान में गैस भरते समय अचानक सिलेंडर में जोरदार बिस्फोट हो कर ढक्कन टूट गया। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हुए एक कामगार की मौत हो जाने की खबर मिली है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। ___ बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन के प्रभारी लक्ष्मण सारिपुत्र ने दी जानकारी के अनुसार वडवली चौक पर वुडपेकर इंडिया फायर सर्विसेस नाम की दुकान है। इसी दुकान में वडवली परिसर के आदिवासी पाड़ा में रहने वाला १८ वर्षीय गणेश मस्के नाम का युवक काम करता था। शनिवार की दोपहर १२ बजे के करीब गणेश सिलेंडर में नाइट्रोजन गैस भर रहा था। की अचानक सिलेंडर में जोरदार बिस्फोट होने से कामगार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टर ने गणेश मस्के को मृत्यु घोषित कर दिया। फिलहाल बदलापुर पश्चिम पुलिस ने दूकान मालिक गौरव बिहाड़े के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। आगे की तहकीकात सहायक पुलिस निरीक्षक चौगुले कर रहे है।
सिलेंडर में गैस भरते समय कामगार की मौत